महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ छेड़छाड़ से लेकर मारपीट के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो राजस्थान के जयपुर का है। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के ने दिनदहाड़े राह चलती एक लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। लेकिन लड़की चुप नहीं रही। उसने भी लड़के की पिटाई कर दी। मजबूरन लड़के को वहां से बाइक लेकर भागना पड़ा। ये घटना एक राहगिर ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर से राह चलती लड़कियों से मारपीट का वीडियो सामने आया है
— Dr.shareen (@drshareen00) October 5, 2025
वायरल वीडियो में एक बाइकसवार वहां खड़ी लड़की को थप्पड़ जड़ता है जिसके बाद लड़की भी चप्पल से उसका मुंह सीधा कर देती है और आखिर में शख़्स बाइक लेकर भाग जाता है pic.twitter.com/wi3KKzYTBX
लड़के को थप्पड़ के बदले मिली चप्पल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक एक बाइक पर है और तीन लड़कियों से बहस कर रहा है है। उस लड़के और तीन लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है। फिर लड़का बाइक से उतरकर पिंक टॉप वाली लड़की को एक थप्पड़ मार देता है। इसके बाद उस लड़की ने भी जवाब में अपनी चप्पल उतारकर लड़के को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अन्य दो लड़कियां भी उसकी पिटाई शुरू कर देती हैं। मजबूरन लड़के को वहां से भागना पड़ता है।
You may also like
मिशनशक्ति के तहत पालिका की 16 महिला व 28 पुरुष सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
अपना दल कमेरावादी की नई राष्ट्रीय टीम घोषित
दिल्ली में पैरा एथलेटिक्स: 22 पदक, 10वां स्थान, फिर भी नदारद रहे दर्शक
इन पांच दिनों में होते हैं प्रेग्नेंसी` के सबसे ज्यादा चांस, 99 फीसदी लोग करते हैं ये गलती
रोहित शर्मा से इतनी दिक्कत, BCCI ने शुभमन गिल को जबरन दी कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर के सवालों ने मचाया हड़कंप